विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुंबई में सुरक्षित नहीं है लोकल ट्रेनें', महिलाओं से बढ़ती छेड़छाड़ और हमलों पर कांग्रेस सांसद ने सरकार को घेरा

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:22 PM (IST)

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने महानगर में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई है, खासकर लोकल ट्रेनों में बढ़ती घटनाओं के बाद।

कांग्रेस सांसद ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

HighLights

  1. वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई में महिला सुरक्षा पर चिंता जताई।

  2. नायगांव ट्रेन हमले के बाद रेलवे सुरक्षा पर उठाए सवाल।

  3. पीड़िता को आर्थिक सहायता और आरोपी को कड़ी सजा की मांग।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महानगर में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बिगड़ गई है। उन्होंने एक महिला पर बेरहमी से हमला किए जाने के बाद रेलवे स्टेशनों और लोकल ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

चार नवंबर को पड़ोसी पालघर जिले के नायगांव स्टेशन पर एक ट्रेन में कथित तौर पर छेड़छाड़ के बाद पटरी पर धकेले जाने से 20 वर्षीय महिला का एक हाथ कट गया था।

इस मामले में 53 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गायकवाड़ ने कहा कि रेलवे को पीड़िता को पर्याप्त आर्थिक सहायता देनी चाहिए और उसके इलाज का पूरा खर्च उठाना चाहिए।

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने आरोपित को कड़ी सजा देने की मांग की। सवाल किया कि जब यह घटना हुई, तब रेलवे पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुंबई में पिछले कुछ वर्षों में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे झूठे हैं।

महिलाएं लोकल ट्रेनों में सफर करते समय भी सुरक्षित नहीं हैं। गायकवाड़ ने दावा किया कि मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें अब ‘मौत की पटरी’ बनती जा रही हैं। उन्होंने लोकल ट्रेन के भीतर एक युवक की चाकू मारकर हत्या और रेलवे स्टेशनों के पास हमले की हालिया घटनाओं का जिक्र किया।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।