विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई: महिला ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश; मामला दर्ज

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:02 PM (IST)

मुंबई के जुहू में एक महिला ने लापरवाही से कार चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मारी और पुलिस अधिकारियों ...और पढ़ें

HighLights

  1. महिला ने जुहू में कई गाड़ियों को टक्कर मारी।

  2. पुलिस अधिकारियों को कुचलने का प्रयास किया गया।

  3. लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज।

पीटीआई, मुंबई। मुंबई के एक इलाके में महिला ने कथित तौर पर कार चलाने में लापरवाही बरतते हुए कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

मामला है मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू का। पुलिस ने शनिवार को बताया कि में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी कार से कई वाहनों से टक्कर मारी फिर भागने के दौरान गाड़ी पुलिस वाले की तरफ मोड़ दी। हादसे के बाद वहां पर भीड़ जमा हो गई।

खड़ी कार में टक्कर मार कर भागने की कोशिश

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे जुहू के संगीत भारती चौक सिग्नल के पास हुई। महिला ने एक खड़ी कार को टक्कर मारी और फिर तेजी से वहां से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने एक स्कूटर, एक मोटरसाइकिल और एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी।

वीडियो रिकॉर्ड करने पर जताई आपत्ति

उन्होंने बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ओर मोड़ने की भी कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि जब एक महिला पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और घटना को रिकॉर्ड करते हुए महिला से रुकने के लिए कहा, तो महिला ने अपना मोबाइल फोन निकाला और वो खुद वीडियो बनाने लगी। इसके बाद महिला ने वहां जम कर हंगामा किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने बताया कि बाद में एक कांस्टेबल ने महिला से कहा कि वह ट्रैफिक जाम हटाने के लिए अपनी कार सड़क के किनारे लगा ले। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। पीछे से टक्कर खाने वाली गाड़ी के मालिक की शिकायत पर, जुहू पुलिस ने दुर्घटना और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।