मुंबई: 'चले जाओ यहां से...' ट्रैफिक जाम से परेशान महिला ने मंत्री और पुलिस की लगा दी क्लास
मुंबई के वर्ली में महिला आरक्षण विधेयक के विरोध प्रदर्शन के कारण भारी ट्रैफिक जाम हो गया। जाम से परेशान ...और पढ़ें
HighLights
वर्ली में महिला आरक्षण बिल प्रदर्शन से भारी जाम
गुस्साई महिला ने मंत्री गिरीश महाजन को घेरा
पुलिस से भी हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को मुंबई के वर्ली इलाके में महिलाओं के आरक्षण विधेयक को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। इस प्रदर्शन के कारण शहर के वर्ली इलाके में भारी यातायात जाम हो गया। ट्रैफिक जाम की वजह से महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन को एक महिला के गुस्से का सामना करना पड़ा।
दरअसल, महिला बिल के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन पत्रकारों के सवालों जवाब दे रहे थे, तभी जाम में फंसी एक महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और मंत्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

रैली के बीच पहुंचकर उतारा गुस्सा
जाम से परेशान महिला अपनी गाड़ी से उतरकर सीधे प्रदर्शन रैली के बीचो बीच पहुंच गई। महिला की मंत्री और कार्यकर्ताओं के साथ तीखी बहस हुई। राजनीतिक रैलियों से जनता को हो रही असुविधा पर सवाल उठाते हुए महिला ने कठोर भाषा का प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर होने के लिए कहा, प्रदर्शनकारियों पर चिल्लाते हुए बोली, "यहां से चले जाओ! आप ट्रैफिक जाम कर रहे हो।"
पुलिस पर भी निकाला गुस्सा
यही नहीं महिला यात्री का गुस्सा मुंबई पुलिस पर भी निकला। जब अधिकारियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो वह एक पुलिस अधिकारी पर भड़क उठी और वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की जिद करने लगी। इस बातचीत के बाद, अधिकारियों ने महिला को सड़क के किनारे ले जाकर उसकी समस्या सुनने का प्रयास किया।

महिला के गुस्से का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विपक्ष के नेताओं ने वीडियो शेयर करते हुए सत्तापक्ष पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि प्रदर्शन के नाम पर आम जनता को परेशान करना गलत है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।