विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठाणे में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार, नकली ग्राहक बन पुलिस ने पकड़ा

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 11 Feb 2023 12:20 PM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। ...और पढ़ें

Mumbai Woman arrested देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़।
Mumbai Woman arrested देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़।

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र ठाणे में कथित तौर पर देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में एक 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है और इस रैकेट से जुड़े लोगों को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

नकली ग्राहक बनकर किया गया भंडाफोड़

कलवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उस पर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को एक नकली ग्राहक बनकर देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका से उसे गिरफ्तार किया गया था।