Move to Jagran APP

Mumbai Weather Update: बारिश और तूफान से अभी राहत नहीं, काले बादलों से भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को मुंबई और इसके कस्बों में घने बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही सुबह 1155 बजे 4.68 मीटर तक ऊंचे ज्वार और शाम 6.03 बजे 0.77 मीटर का निम्न ज्वार आने के आसार है।

By Shivam YadavEdited By: Published: Sat, 10 Sep 2022 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 10 Sep 2022 06:18 PM (IST)
Mumbai Weather Update: बारिश और तूफान से अभी राहत नहीं, काले बादलों से भारी बारिश की संभावना
अगला उच्च ज्वार 11 सितंबर को सुबह 12:00 बजे होने की संभावना है।

मुंबई, जेएनएन। मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई वासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मुंबई नगर निगम ने मुंबई के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। नगर निगम द्वारा मौसम को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने के संकेत हैं। मुंबई में शनिवार को गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को मुंबई और इसके कस्बों में घने बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही, सुबह 11:55 बजे 4.68 मीटर तक ऊंचे ज्वार और शाम 6.03 बजे 0.77 मीटर का निम्न ज्वार आने के आसार है। इसके बाद, अगला उच्च ज्वार 11 सितंबर को सुबह 12:00 बजे होने की संभावना है।

बीते दिनों के मुकाबले कम हुई बारिश

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों के मुकाबले पिछले 24 घंटों में मुंबई में कम बारिश हुई है। मध्य मुंबई में 2.82 मिमी बारिश हुई, जबकि शहर के पूर्वी उपनगरों में 18.11 एमएम बारिश हुई है। पश्चिमी उपनगरों में 9 सितंबर को रात 8 बजे से 10 सितंबर की सुबह 8 बजे तक 14.60 एमएम बारिश हुई।

वहीं अगर, बीते साल के आकड़ों को देखा जाए तो मुंबई में अगस्त महीने में सामान्य से कम बारिश हुई थी। जून, जुलाई और सितंबर में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के बावजूद, महाराष्ट्र में पिछले साल 19 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी। लंबी अवधि के औसत के -19 प्रतिशत और +19 प्रतिशत के बीच वर्षा को सामान्य कहा जाता है। मुंबई में पिछले साल 1 जून से 30 सितंबर तक 3,163.5 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि मौसमी औसत 2,205.8 एमएम थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.