विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अवैध दोपहिया वाहन साइलेंसर पर की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार से अधिक प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर किए नष्ट

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Sat, 29 Jun 2024 12:22 PM (IST)

Mumbai News मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मोटर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

मुंबई पुलिस की यातायात शाखा (फाइल फोटो)
मुंबई पुलिस की यातायात शाखा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान
  2. 10,000 से अधिक प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट
  3. मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान

पीटीआई, मुंबई। मुंबई पुलिस की यातायात शाखा ने अपने अभियान के तहत 10,000 से अधिक प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई। एक अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि 21 मई से 11 जून के बीच शहर भर में चलाए गए अभियान के दौरान 11,636 दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने 8,268 प्रेशर हॉर्न और 2,005 संशोधित साइलेंसर जब्त किए। उन्होंने बताया कि रोड रोलर के नीचे 10,273 प्रेशर हॉर्न और संशोधित साइलेंसर नष्ट कर दिए गए।

33.31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ऐसे दोपहिया वाहन चालकों से 33.31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया कि सभी प्रेशर हॉर्न और संशोधित साइलेंसर शुक्रवार को यातायात पुलिस मुख्यालय लाए गए और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें नष्ट कर दिया गया।

आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर के निर्माताओं, वितरकों और डीलरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पैर की जगह लड़के के प्राइवेट पार्ट की कर दी सर्जरी, माता-पिता ने दर्ज कराई शिकायत; पढ़ें पूरा मामला