विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 1 बच्चे की मौत, 10 घायल

Published: Tue, 30 Jun 2026 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2026 05:13 PM (IST)

मुंबई में एक स्कूल बस पर बड़ा पेड़ गिरने से एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई है और 10 ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरा।

  2. हादसे में 10 स्कूली बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 1 बच्चे की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में एक स्कूल बस पर बड़ा पेड़ गिरने से एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई है और 10 घायल हो गए। घटना चेंबूर रोड नंबर 11 पर हुई। घायल बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। बस में कुल 13 बच्चे सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा मुंबई के चेंबूर इलाके में दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ। बस जब 11 नंबर रोड से गुजर रही थी, तभी उसके ऊपर अचानक पेड़ आ गिरा। इस घटना में 10 बच्चे घायल हुए हैं।

 स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 1 बच्चे की मौत

'कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई पेड़ों की छंटाई'

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को पत्र लिखकर पेड़ों की छंटाई या उन्हें हटाने की मांग की थी, क्योंकि इलाके में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

IMD ने जारी की भारी बारिश के चेतावनी

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है।

 

यह भी पढ़ें- मानसून पर एल-नीनो का असर, जून में सामान्य से 42% कम हुई बारिश; 100 साल में तीसरा सबसे सूखा महीना