विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई: 2,500 रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष; रिटायर्ड फौजी पर चाकू से हमला

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:37 PM (IST)

मुंबई के कांदिवली में 2,500 रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर्ड फौजी पर चाकू से हमला ...और पढ़ें

रिटायर्ड फौजी पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)

 रिटायर्ड फौजी पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. कांदिवली में 2,500 रुपये के कर्ज पर विवाद।

  2. रिटायर्ड फौजी जयकारसिंह गिल पर चाकू से हमला।

  3. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के कांदिवली इलाके में 2,500 रुपये के कर्ज को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया, जिसमें सेना के एक 46 वर्षीय रिटायर्ज जवान पर दो अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में घायल रिटायर्ड जवान का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को तड़के करीब 3:45 बजे पवार पब्लिक स्कूल के पास सेना के सेवानिवृत्त जवान जयकारसिंह गुरमीतसिंह गिल पर दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

2,500 रुपये लिए थे उधार

पुलिस ने बताया कि गिल के बेटे ने एक पड़ोसी से 2,500 रुपये उधार लिए थे, जिसे वह वापस नहीं कर पाया। जब वह पड़ोसी एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने पैसे मांगने आया, तो उनके बीत बहस हो गई और आरोपियों ने गिल को गालियां देना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, जब गिल ने मामले को सुलझाने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन दो अज्ञात लोगों (दोनों की उम्र 22 साल है) ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। कांदिवली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।