विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई के 'चूहा मसाला डोसा' मामले में नया मोड़, ग्राहक ने मामला निपटाने के लिए रेस्टोरेंट मालिक से मांगे 25 लाख रुपये

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:02 PM (IST)

मुंबई के राधाकृष्ण होटल में मसाला डोसा में चूहा मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने दो ...और पढ़ें

मुंबई में डोसे में चूहा निकलने वाले मामले में नया मोड़ (फोटो-सोशल मीडिया)

मुंबई में डोसे में चूहा निकलने वाले मामले में नया मोड़ (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मुंबई के रेस्टोरेंट में मसाला डोसा में चूहा मिलने का मामला।

  2. दो महिलाओं पर होटल मालिक से 25 लाख रुपये ऐंठने का आरोप।

  3. पुलिस डोसे में चूहे की सच्चाई और जबरन वसूली की जांच कर रही।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के एक रेस्टोरेंट में मसाला डोसा में चूहा मिलने का मामाला सामने आया था। इस बात के सामने आने के बाद महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने होटल के खिलाफ कार्रवाई की और होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया।

इस 'चूहा मसाला डोसा' मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन पर आरोप है कि वे ग्राहक की तरफ से बात करते हुए होटल से 25 लाख रुपये ऐंठने की कोशिश कर रही थीं।

डोसा में चूहा निकलने पर 25 लाख की ठगी की कोशिश

डोसे में चूहा निकलने की यह घटना बोरीवली वेस्ट के राधाकृष्ण होटल में हुई थी। ग्राहक अमित त्रिवेदी ने आरोप लगाया था कि मैसूर मसाला डोसा के कुछ निवाले खाने के बाद उन्हें उसमें एक छोटा चूहा मिला और उन्हें कई बार उल्टी हुई।

इस घटना के सामने आने के बाद FDA ने होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। इसके बाद लगा कि अब ये मामला खत्म हो गया, लेकिन अब रुपयों की ठगी की बात के सामने आने से स्टोरी में ट्विस्ट आ गया है।

ग्राहक ने मामला निपटाने के मांगे 25 लाख रुपये

5 अक्टूबर को बोरीवली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 308(2) और 3(5) के तहत जबरन वसूली और धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के मुताबिक, ग्राहक ने मामले को सुलझाने के लिए 25 लाख रुपये के 'पूर्ण और अंतिम निपटान' (full and final settlement) की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, उस व्यक्ति से जुड़ी दो महिलाओं को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसे डोसे में चूहा मिला था। पुलिस कथित मांग, निपटान नोट और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

हालांकि, उस व्यक्ति के दावे की सच्चाई की भी जांच की जा रही है कि उसकी प्लेट में चूहा था। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि क्या चूहा ग्राहक ने खुद वहां रखा था या रेस्टोरेंट की किसी गलती के कारण खाने में आ गया था।

यह भी पढ़ें- 'सबसे पहले छात्रों की बात सुनी जाएगी', IIT बॉम्बे ने परीक्षा में नकल से जुड़े नियमों का ड्राफ्ट किया तैयार