Move to Jagran APP

Mumbai Rains Live Updates: मुंबई में मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुसीबत, हाई टाइड अलर्ट जारी

Mumbai Rains Live Updates मानसून के कारण मुंबईवासियों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक भारी बारिश और हाई टाइड अलर्ट भी जारी किया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 03:43 PM (IST)
Mumbai Rains Live Updates: मुंबई में मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुसीबत, हाई टाइड अलर्ट जारी
Mumbai Rains Live Updates: मुंबई में मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुसीबत, हाई टाइड अलर्ट जारी

मुंबई, एएनआइ। Mumbai Rains Live Updates पूरे महाराष्ट्र में मानसून के आते ही लोगों को गरमी से तो राहत मिली है लेकिन मानसून की इस लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बरसात के पानी भयंकर तबाही मचायी हुई है बरसात के कारण कहीं दीवार ढह गयी तो कहीं पेड़ गिर गये। मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी हैं तो नॉर्थ कोंकण में 2 जुलाई तक भारी बारिश हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया है। 

loksabha election banner

Mumbai Rains Live Updates

-बीएमसी आपदा प्रबंधन के मुताबिक रविवार को भी शहर और उपनगर में कुल 39 जगहों पर पेड़ या टहनी गिरने के मामले सामने आए हैं जिनमें 17 मामले शहर के थे।

-मौसम विभाग का अनुमान है कि  मुंबई में अगले 48 घंटों तक इसी तरह रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 

-बारिश के कारण सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया है।

- भारी बारिश के बाद ठाणे के भिवंडी इलाके में जलभराव

स्थान                     बारिश (mm)
  त्रोंबे                        151.40
  चेंबूर                       130.83
  किंग्स सर्किल            128.26
  मनखुर्द                    110.00
  घाटला                      105.18
  वर्ली                         81.52

मुंबई में हाईटाइड 

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी दी है। चार दिन हुई तेज बारिश ने बीएमसी की पोल खोल कर रख दी है। मुंबई पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है जहां देखो बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऐसे में समंदर की लहरें भी उफान मार रही हैं जिसकी वजह से हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गयी है।  

मुंबई के सायन क्षेत्र, भक्ति पार्क क्षेत्र, पूर्वी फ्रीवे में भारी यातायात जाम लगा हुआ है। भारी बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव के बाद ट्रैफिक जाम हो गया है जिससे लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा  है। 

पालघर रेलवे स्टेशन पर जल-जमाव के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने हेल्प डेस्क नंबर जारी किए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में अगले दो घंटे तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

 मुंबई के हिंदमाता, सायन,अंधेरी, कुर्ला, किंग सर्कल एरिया और चेंबूर इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है। वहीं, पालघर में रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने से रेल सेवाओं पर असर पड़ा है। मुंबई में भारी वर्षा के कारण चेंबूर में बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सायन  और माटुंगा रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों पर पटरियां पूरी तरह से पानी में डूब गयी हैं।

,   

मुंबई में भारी बारिश के चलते दादर की सड़कों पर इतना अधिक पानी भर गया है कि बच्चों को स्कूल जाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 भारी वर्षा के बाद मुंबई में सायन सर्कल और किंग्स सर्कल क्षेत्र में पानी भर गया है जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

 

गौरतलब है कि रविवार को बारिश के चलते एक मालगाड़ी मध्य रेलवे की डाउन लाइन पर जंबुंग और ठाकुरवाड़ी के बीच पटरी से उतर गई। इस हादसे की वजह से मुंबई में रेल रूट बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मुंबई के जामब्रंग और ठाकुरवाड़ी के पास करजत और लोनावाला के बीच घाट सेक्शन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण 10 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.