विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के चलते विमान सेवाएं प्रभावित, 36 उड़ानें रद्द

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Sun, 21 Jul 2024 08:45 PM (IST)

Flights Cancelled in Mumbai मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जहां एक ओर आम जनजीवन प्रभावित हो ...और पढ़ें

रद्द की गई उड़ानों में इंडिगो की 24 और एयर इंडिया की आठ उड़ानें शामिल हैं। (File Image)
रद्द की गई उड़ानों में इंडिगो की 24 और एयर इंडिया की आठ उड़ानें शामिल हैं। (File Image)

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते हवाई सेवा बाधित हुई है। पीटीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मौसम को देखते हुए रविवार को मुंबई हवाई अड्डे से 36 उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बारिश के चलते कारण फैसिलिटी ऑपरेटर को लगभग एक घंटे के भीतर रनवे संचालन को दो बार निलंबित करना पड़ा।

सूत्र के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रद्द की गई उड़ानें इंडिगो के साथ-साथ एयर इंडिया और विस्तारा की थीं। सूत्रों ने एजेंसी को बताया, 'शहर में लगातार अंतराल पर हो रही भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण रविवार को 18 आगमन और प्रस्थान वाले विमान रद्द करने पड़े।"

दो बार रद्द रुका रनवे का संचालन

रद्द की गई उड़ानों में इंडिगो की 24 और एयर इंडिया की आठ उड़ानें शामिल हैं। विस्तारा ने भी मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी चार उड़ानें भी रद्द कर दीं। इससे पहले जानकारी मिली थी कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण रनवे परिचालन को दोपहर 12.12 बजे आठ मिनट के लिए और बाद में दोपहर 1 बजे से 1.15 बजे तक निलंबित कर दिया गया था।

कई फ्लाइटों के रूट डायवर्ट

सूत्रों ने बताया कि शाम चार बजे तक एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा सहित कम से कम 15 उड़ानों को नजदीकी हवाईअड्डों, मुख्य रूप से अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार शाम 4 बजे तक शहर में 82 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 96 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 90 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण पूरे मुंबई में उड़ान संचालन के अलावा सड़क और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। जहां कई सड़कों पर पानी भर गया, वहीं मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर कुछ जगहों पर पटरियां भी पानी में डूब गईं।