विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी, दरिया बना अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन; वीडियो आया सामने

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 26 May 2025 07:34 PM (IST)Updated: Mon, 26 May 2025 07:44 PM (IST)

मुंबई में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भरने से बुनियादी ढांचे ...और पढ़ें

Mumbai Rain: मुंबई में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
Mumbai Rain: मुंबई में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

HighLights

  1. मुंबई में मई महीने में बारिश ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है
  2. अगले कुछ दिनों तक मुंबई में मूसलाधार बारिश हो सकती है: मौसम विभाग

पीटीआई, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार रात से हुई लगातार बारिश (Rain In Mumbai) की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। महानगर के कई मेट्रो स्टेशनों और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया है।  मुंबई में मई महीने में बारिश ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 1 मई को ही इसका उद्घाटन किया था। मुंबई के कई अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों में भी पानी भर गया।

गौरतलब है कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से वर्ली में आचार्य अत्रे चौक तक मुंबई मेट्रो लाइन 3 की सेवाएं इस महीने की शुरुआत में 10 मई को चालू हुई थी। जलभराव की वजह से नए उद्घाटन किए गए स्टेशन के बुनियादी ढांचे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मेट्रो स्टेशन को फिलहाल आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया है।

किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में भी भरा पानी

बारिश की वजह से किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में भी पानी भर गया, जिससे सैकड़ों मरीजों को असुविधा हुई। इसका असर चिकित्सा सेवाएं और इमरजेंसी सेवाओं पर भी पड़ा। ओपीडी और बाल चिकित्सा आईसीयू वार्ड में जलभराव की समस्या थी।

बारिश को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो मानसून की वजह से अगले कुछ दिनों तक मुंबई में मूसलाधार बारिश हो सकती है। आईएमडी ने सोमवार की सुबह बताया कि शहर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

वहीं, आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में 26 से 28 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और लगातार बारिश होगी।

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

सोमवार सुबह से ही मुंबई के सड़कें जलमग्न हैं। दादर टीटी, हिंदमाता, सायन सर्कल और शक्कर पंचायत जैसे निचले इलाकों में लोग जलभराव से परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: आज फिर तेज आंधी और बारिश के आसार, लोगों की बढ़ी टेंशन; पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट