विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: आज फिर तेज आंधी और बारिश के आसार, लोगों की बढ़ी टेंशन; पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट

Published: Mon, 26 May 2025 10:56 AM (IST)

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान सामान्य रहने का अनुमान ...और पढ़ें

आज भी दिल्ली में आंधी और वर्षा के आसार है।
आज भी दिल्ली में आंधी और वर्षा के आसार है।

HighLights

  1. धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना
  2. तापमान सामान्य रहने का अनुमान
  3. दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक

राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अभी मौसम मिलाजुला ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज यानी सोमवार को भी धूल भरी तेज आंधी चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से कम या उसके आसपास ही रहेगा। उधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी संतोषजनक श्रेणी में चल रही है।

सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिली रहेगी लेकिन 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। गर्जन वाले बादल बनने और बिजली चमकने के भी आसार हैं।

सोमवार को सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआइ 97 रिकार्ड किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल एक्यूआई की यही श्रेणी बनी रहेगी।