Mumbai Weather ALERT: High Tide से रत्नागिरी में स्थिति गंभीर, बचाव अभियान के लिए NDRF और हेलीकॉप्टर पहुंचाने का आदेश
Mumbai Rains मुंबई में मानसून बारिश का कहर जारी है। हाइ टाइड के कारण रत्नागिरी में स्थिति गंभीर हो गई है। बचाव अभियान को तेज करने के लिए एनडीआरएफ की 2 टीमें और हेलीकॉप्टर सेवा उपलव्ध करवाने का आदेश दे दिया गया है।
मुंबई, मिड डे। मुंबई और कोंकण तट पर भारी बारिश जारी है। हाइ टाइड और भारी बारिश के कारण रत्नागिरी जिले के खेड़ और चिपलून क्षेत्रों में स्थिति गंभीर है। स्थानीय निगम की टीमें 5 नावों के साथ बचाव अभियान चला रही हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 2 टीमें भी पहुंच रही हैं। रत्नागिरी जिला प्रशासन के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी गई है। हेलीकॉप्टर सुविधाओं को जल्द से जल्द महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचने का आदेश दिया गया है।
महाराष्ट्र राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार के अनुसार आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को शहर में 22 और 23 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था जिसमें कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि आईएमडी ने बुधवार (21 जुलाई) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन अनुकूल परिस्थितियों के बढ़ने के कारण इसे रेड अलर्ट में अपग्रेड कर दिया था। फिलहाल 24 जुलाई के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
महाराष्ट्र: ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging at Thane district's Bhiwandi area due to heavy rainfall pic.twitter.com/anRdwWFORH— ANI (@ANI) July 22, 2021
अगले पांच दिन कोंकण तट और गोवा में भारी वर्षा
मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ जयंत सरकार ने मिड-डे से बात करते हुए कहा, "अगर हम मुंबई में मौजूदा मौसम की स्थिति देखते हैं, तो दो तरह की स्थितियां हैं एक मध्य-समुद्र स्तर पर एक अपतटीय ट्रफ है जो दक्षिण गुजरात तट से कर्नाटक तट तक फैली हुई है और दूसरा मध्य-क्षोभमंडल स्तर में 18 डिग्री उत्तर में मौजूद है। इन अनुकूल परिस्थितियों के कारण अगले पांच दिनों में कोंकण तट और गोवा में व्यापक वर्षा होगी। अगले तीन दिनों में मध्य महाराष्ट्र में काफी भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद इस क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। गुरुवार को शहर में छिटपुट जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी।
महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण नासिक के त्र्यंबकेश्वर इलाके में जलभराव
#WATCH | Maharashtra: Heavy downpour causes waterlogging in Nashik's Trimbakeshwar area, earlier visuals pic.twitter.com/mrPiwLuBQU— ANI (@ANI) July 21, 2021
आइएमडी ने अगले दो दिनों के लिए सभी बंदरगाहों के लिए और अगले पांच दिनों में मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है। सरकार ने कहा कि दो दिन कोंकण, गोवा और अलग-अलग कई जगहों पर भारी से बहुत बारिश होनी की संभावना है। "इन दिनों, मध्य महाराष्ट्र में भी अत्यधिक भारी वर्षा होगी, और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।"
यह पूछे जाने पर कि क्या अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में अपग्रेड किया जा सकता है, जैसा कि बुधवार को किया गया था, आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “इसके रेड अलर्ट में अपग्रेड होने की संभावना कम है। मौसम का मिजाज इस आधार पर बदलता रहता है कि अनुकूल परिस्थितियां हैं या नहीं। ” बुधवार को दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे के बीच कोलाबा में 2.4 मिमी बारिश हुई, जबकि इसी अवधि के दौरान सांताक्रूज़ में 2.6 मिमी बारिश हुई।