विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Rain: अंधेरी इलाके के खुले मेनहोल में गिरी महिला, नहीं बच सकी जान; BMC ने दिए जांच के आदेश

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 26 Sep 2024 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2024 02:05 PM (IST)

Mumbai Rain बारिश और जलभराव की वजह से अंधेरी इलाके में एक महिला विमल अनिल गायकवाड़ मेनहोल में गिर गई। ...और पढ़ें

Mumbai Rain: अंधेरी के खुले मेनहोल में गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Rain: अंधेरी के खुले मेनहोल में गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. महिला को बाहर निकालने के लिए एक घंटे का सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
  2. महिला मैनहोल में करीब 100 मीटर तक बह गई थी।

पीटीआई, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार की शाम से तेज बारिश हो रही है। तेज वर्षा की वजह से शहर में लोगों का जनजीवन बेहाल हो चुका है। वहीं, बारिश की वजह से एक महिला की मौत हो गई है। दरअसल, बारिश और जलभराव की वजह से अंधेरी इलाके में एक महिला, विमल अनिल गायकवाड़ खुले मेनहोल में गिर गई।

नाले में 100 मीटर तक बह गई थी महिला

महिला को बाहर निकालने के लिए एक घंटे का सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। महिला मेनहोल में करीब 100 मीटर तक बह गई थी। काफी मशक्कत के बाद विमल को निकाला गया। 45 वर्षीय महिला को कपूर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीएमसी ने दिए जांच के आदेश

महिला की मौत के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि उप नगर आयुक्त (जोन 3) देवीदास क्षीरसागर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति तीन दिनों के भीतर घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। गुरुवार को बीएमसी ने एक विज्ञप्ति जारी की यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Weather: मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव और ट्रैफिक जाम से फजीहत, कई उड़ानें प्रभावित, हिमाचल और बिहार में भी अलर्ट