यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab: तीन कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, पंजाब-महाराष्ट्र एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने चलाया था संयुक्त अभियान
Mumbai News मुंबई के कल्याण से पंजाब के 3 फरार कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है।बता दें कि पंजाब ...और पढ़ें

मुंबई, एजेंसी। पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और महाराष्ट्र एटीएस के एक संयुक्त अभियान में पंजाब के 3 फरार कुख्यात गैंगस्टरों को मुंबई के कल्याण से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि तीनों हत्या के मामले में आरोपी हैं।

गैंगस्टर के तीन सहयोगी गिरफ्तार
महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पंजाब के गैंगस्टर सोनू खत्री के तीन सहयोगियों को पड़ोसी ठाणे जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में एटीएस ने रविवार शाम को पड़ोसी जिले ठाणे के कल्याण से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गैंगस्टर-आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के संपर्क में थे
पंजाब पुलिस ने कहा कि तीनों कथित तौर पर गैंगस्टर-आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को मिली विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटीएस अधिकारियों ने अंबिवली में एनआरसी कॉलोनी में जाल बिछाया।
Mumbai: नवी मुंबई में पेपर रोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में झुलसकर हुई महिला की मौत
संगीन आरोपों में है शामिल
पुलिस ने कहा कि कालाचौकी और विक्रोली इकाइयों के अधिकारियों वाली एटीएस टीम ने स्थानीय पुलिस और पंजाब पुलिस की मदद से आरोपी को यादव नगर से पकड़ा। अधिकारी ने कहा कि तीनों हत्या, हत्या के प्रयास, हथियार और विस्फोटक ले जाने के मामलों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पंजाब पुलिस द्वारा एक अदालत में पेश किया जाएगा।