Mumbai: जेल में बंद मिला छोटा शकील का शार्पशूटर, 20 साल से मुंबई पुलिस कर रही थी तलाश
मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 20 वर्षों से फरार चल रहा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के शार्पशूटर मुंबई के एक जेल में बंद मिला। मुंबई पुलिस इसे ढूंढने के लिए काफी मशक्क्त कर रही थी।

मुंबई, एजेंसी। मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 20 वर्षों से फरार चल रहा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के शार्पशूटर मुंबई के एक जेल में बंद मिला।
मुंबई पुलिस इसे ढूंढने के लिए काफी मशक्क्त कर रही थी। 43 वर्षीय अशरफ सिद्दीकी और एक सह-आरोपी ने जुलाई 1999 में मुंबई के एलटी मार्ग इलाके में बॉम्बे अमन कमेटी के अध्यक्ष वाहिद अली खान की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे।
29 मई, 2019 को किया गिरफ्तार
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, सिद्दीकी अपराध के बाद फरार हो गया था और उसे 29 मई, 2019 को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अदालत ने 14 फरवरी, 2019 के एक अन्य मामले में फैसले का हवाला दिया, जहां डीसीबी, सीआईडी, मुंबई ने सिद्दीकी और दो अन्य पर गैंगस्टर डी के राव और अशोक को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सिद्दीकी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के समय अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि वह घटना की तारीख से गिरफ्तारी तक फरार था। लेकिन वह 2014 से 2019 के बीच एक अन्य मामले में विचाराधीन कैदी था और उसे सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने पूछा कि जब वह जेल में था तब पुलिस उसका पता लगाने में कैसे विफल रही?
यह भी पढ़ें: Sanjay Raut ने कोश्यारी के इस्तीफे पर केंद्र को घेरा, बोले- शिवाजी का अपमान करने वाले को हटाने में देर कर दी
'यह एक अनसुलझा रहस्य है'
अदालत ने कहा कि पुलिस उसे खोजने में विफल रही, जबकि पुलिस फरार आरोपी और अंडर ट्रायल कैदी का रिकॉर्ड रखती है। यह एक अनसुलझा रहस्य है, जिसकी वजह पुलिस एजेंसी को सबसे अच्छी तरह पता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।