मुंबई: मरीन ड्राइव के पास तेज रफ्तार बाइक सवारों ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, तीनों की मौत
मुंबई में मरीन ड्राइव के पास एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। 19 वर्षीय ...और पढ़ें

मरीन ड्राइव के बाद सोमवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में मरीन ड्राइव के बाद सोमवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद 19 साल का लड़का कृष्णा देसाई, कथित तौर पर अपनी 18 साल की दोस्त मुस्कान शेख को पीछे बिठाकर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था।
तभी एन.एस. रोड पर पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल के पास सड़क पार कर रहे 66 साल के बुजुर्ग किशोर लमाने से उसकी टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 5:40 बजे हुआ। लमाने हमेशा की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
100 फीट दूर मिला शव
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग का शव हादसे वाली जगह से 100 फीट दूर मिला। लड़की 30 फीट दूर एक कार के नीचे मिली और बाइक चलाने वाले कृष्णा का शव एक टू-व्हीलर के पास मिला। आसपास मौजूद लोगों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कृष्णा देसाई के पिता उदय देसाई शिपिंग और लॉजिस्टिक्स के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने अपने बेटे को 5 अप्रैल को बाइक खरीदकर दी थी, क्योंकि उसने 10वीं पास कर ली थी। वहीं मुस्कान शेख के पिता इमाम अली पेशे से टैक्सी ड्राइवर हैं। मुस्कान ने 10वीं पास कर हाल ही में एक प्राइवेट कंपनी में काम शुरू किया था।
बुजुर्ग किशोर लमाने फोर्ट की एक निजी कंपनी से रिटायर हुए अकाउंटेंट थे। पुलिस को घटनास्थल से एक टूटा हुआ फोन मिला है। मुस्कान के घर वालों ने बताया है कि वह स्कूटर लेकर घर से निकली थी, लेकिन पुलिस को अभी तक वह बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पता लगाने की कोशिश में है कि दोनों कहां जा रहे थे।
