VIDEO: मुंबई लोकल में दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री
मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हाथापाई हुई। इस दौरान एक यात्री चलती ...और पढ़ें
HighLights
मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच हुई भीषण हाथापाई।
ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद।
चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, गंभीर रूप से घायल।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में शुक्रवार रात लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रेन से नीचे गिरे यात्री की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना रात करीब 10:30 बजे चर्चगेट-विरार फास्ट लोकल ट्रेन में हुई। बताया जा रहा है कि विवाद ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होने को लेकर शुरू हुआ था। बाद में यह हाथापाई में बदल गया।
वीडियो आया सामने
यात्रियों के बीच हुई इस हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों यात्रियों को एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते हुए दिख रहे हैं। इसी बाच, एक यात्री वार से बचने के लिए पीछे हटा और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
यात्री मुंबई सेंट्रल स्टेशन के पास पटरियों पर जा गिरा। इस घटना में वह घायल हुआ है। लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम होने की वजह से यात्री की जान बच गई।