विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जेड-प्लस सुरक्षा भी नहीं बचा पाएगी जान', मुंबई में ज्वेलरी स्टोर पर फायरिंग कर मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:41 PM (IST)

मुंबई के माहिम इलाके में एक ज्वेलरी स्टोर पर फायरिंग कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। दुकान मालिक भरत जैन को पहले भी धमकियां मिली थीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मुंबई ज्वेलरी स्टोर पर फायरिंग 10 करोड़ की रंगदारी की मांग (फोटो-सोशल मीडिया)

मुंबई ज्वेलरी स्टोर पर फायरिंग 10 करोड़ की रंगदारी की मांग (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मुंबई ज्वेलरी स्टोर पर दो हमलावरों ने की फायरिंग।

  2. दुकान मालिक से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

  3. पुलिस सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी से जांच कर रही।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के एक ज्वेलरी स्टोर पर फायरिंग कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फायरिंग के बाद भेजे गए धमकी भरे आखिरी संदेश में कथित तौर पर लिखा था कि रामजी, ज्यादा दिमाग मत चलाओ, तुम्हारी जन्म कुंडली हमारे पास है। चाहे जेड-प्लस सुरक्षा ही क्यों न ले लो, पैसे तो तुम्हें देने ही पड़ेंगे। यदि यमराज के दर्शन करने हैं तो ठीक है, वरना 10 करोड़ रुपये देने होंगे।

चूंकि ये धमकियां अनजान मोबाइल नंबरों से आई थीं, इसलिए दुकान के मालिक भरत जैन ने शुरू में इन्हें स्पैम समझकर नजरअंदाज कर दिया और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

जांचकर्ताओं को शक है कि फायरिंग का मकसद जैन को डराना और उन पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने के लिए दबाव डालना था। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हमले के बाद भागने वाले दोनों हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी (टेक्निकल सर्विलांस) का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरुआती जांच के हवाले से गुरुवार को बताया कि दुकान के मालिक को पिछले महीने कई धमकी भरे संदेश (मैसेज) मिले थे, लेकिन उन्होंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। बुधवार शाम माहिम इलाके में पीसी जैन ज्वेलर्स स्टोर पर हेलमेट पहने दो अज्ञात हमलावरों ने मोटरसाइकिल से आकर तीन राउंड फायरिंग की और फिर बांद्रा की तरफ भाग गए।

दुकान के मालिक भरत जैन को पिछले एक महीने से लगातार वाट्सएप मैसेज और फोन काल के जरिये धमकियां मिल रही थीं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।