विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस की पैंट्री कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:52 AM (GMT+05:30)

मुंबई के CSMT यार्ड में बुधवार तड़के हावड़ा जाने वाली एक खाली ट्रेन की पैंट्री कार में आग लग गई। आग पर जल्द काबू पा लिया गया।

HighLights

  1. CSMT यार्ड में हावड़ा जाने वाली खाली ट्रेन में आग लगी।

  2. पैंट्री कार में लगी आग, घटना में कोई हताहत नहीं।

  3. फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। CSMT यार्ड में मुंबई से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस में बुधवार तड़के आग लग गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के ट्रेन की पैंट्री कार में आग लगी।

अधिकारियों ने बताया, मुंबई -हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12261/12262) में जिस वक्त आग लगी, उस समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मुंबई -हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में लगी आग

रेलने आग सुबह करीब 3:40 बजे पैंट्री कार नंबर SCR/192967 में लगी। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई और वे सुबह 4:01 बजे मौके पर पहुंच गए। सुबह 4:05 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय ट्रेन खाली थी और उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का एक्शन, अरब सागर में ₹3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त; 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार