इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का एक्शन, अरब सागर में ₹3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त; 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक बड़ी ड्रग तस्करी की कोशिश को नाकाम किया।
HighLights
इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने ड्रग तस्करी नाकाम की।
अरब सागर में 526 किलोग्राम हेरोइन, मेथामफेटामाइन जब्त की।
3000 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स और 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस ऑपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
इस ऑपरेशन में लगभग 526 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाले नशीले पदार्थ हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की गई है। साथ ही जवानों ने पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा है।
-1790738166651.webp)
भारतीय सेना ने जब्त की 526 किलोग्राम हेरोइन
समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन कोस्ट गार्ड के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, 'इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ मिलकर लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते से नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।'
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने आगे बताया, 'पक्की जानकारी मिलने पर, इंडियन कोस्ट गार्ड ने समुद्र और हवा से सटीक निगरानी की और 25 सितंबर 2026 को ईरान की एक संदिग्ध नाव (dhow) का लगातार पीछा करते हुए उसे रोका और फिर उस पर चढ़ाई की।'
इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने मिलकर समुद्र में चलाए गए इस ऑपरेशन में करीब 526 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाले नशीले पदार्थ (हेरोइन और मेथामफेटामाइन) जब्त किए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
यह जब्ती ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षा एजेंसियां समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी को रोकने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर रही हैं।

पांच पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
इंडियन कोस्ट गार्ड ने न सिर्फ नशीला पदार्थ जब्त किया, बल्कि नाव चला रहे पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा। पकड़ी गई नाव, उसके चालक दल और जब्त किए गए नशीले पदार्थों को हथियारों से लैस सुरक्षा के बीच मुंबई ले जाया गया है।
इस मामले में कई एजेंसियों मिलकर संयुक्त पूछताछ करेंगी, जिससे कानूनी कार्रवाई की जा सके। कोस्ट गार्ड ने कहा कि इस जब्ती से अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने और सिंथेटिक ड्रग्स को मुख्य भूमि तक पहुंचने से रोकने में मदद मिलेगी।
इंडियन कोस्ट गार्ड के इस ऑपरेशन से उसकी निगरानी और समुद्री क्षेत्र में कार्रवाई करने की क्षमता का पता चलता है। साथ ही भारत के समुद्री इलाकों में गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता भी जाहिर होती है।
