Move to Jagran APP

Maharashtra: डीआइजी पर आरोप लगाने वाली मुंबई की लड़की लापता

Mumbai Girl Missing. लड़की के पिता ने बताया कि पुलिस का कहना है कि रात करीब 11.30 बजे वह स्वेच्छा से घर छोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखी गई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 06:02 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:02 PM (IST)
Maharashtra: डीआइजी पर आरोप लगाने वाली मुंबई की लड़की लापता
Maharashtra: डीआइजी पर आरोप लगाने वाली मुंबई की लड़की लापता

मुंबई, एएनआइ। Mumbai Girl Missing. पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) निशिकांत मोरे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली मुंबई की 17 वर्षीय लड़की सोमवार रात से लापता है। लड़की के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि वह अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है।

loksabha election banner

लड़की के पिता ने बताया कि मेरी बेटी सोमवार को कॉलेज गई थी। उसने बताया था कि वहां उससे कोई मिला था और उसने उसका फोन नंबर भी लिया था। जब वह कॉलेज से लौटी तो सीधे सोने के लिए चली गई। अगली सुबह वह लापता हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अपने पीछे वह जो सुसाइड नोट छोड़कर गई है उसमें उसने लिखा है कि वह डीआइजी से परेशान हो गई है और मरना चाहती है।

लड़की के पिता ने बताया कि पुलिस का कहना है कि रात करीब 11.30 बजे वह स्वेच्छा से घर छोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखी गई है। अगर पुलिस चाहे तो वह कुछ ही समय में मेरी बेटी का पता लगा सकती है। लेकिन वे काम ही नहीं कर रहे हैं। वे तो डीआइजी के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह उच्चस्तरीय अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए कहा, 'हमारे पास किसी तरह की सुरक्षा नहीं है। कोई भी हमें नुकसान पहुंचा सकता है। हमारा परिवार हमारे भविष्य को लेकर बेहद अनिश्चित है। हमें नहीं पता कि कल क्या होगा।'

मालूम हो कि डीआइजी मोरे को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ पिछले साल 26 दिसंबर को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। लड़की का कथित यौन उत्पीड़न उसके जन्मदिन की पार्टी में हुआ था।

पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मगर अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई खास कामयाबी नहीं मिल पाई है। इस मामले को सुलझाने के लिए परिजनों व पड़ोसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.