विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिरयानी के बाद खाया तरबूज... मुंबई में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Published: Mon, 27 Apr 2026 04:53 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2026 07:06 PM (IST)

मुंबई के पायधुनी इलाके में कथित तौर पर फूड पॉइज़निंग से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो ...और पढ़ें

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के पायधुनी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक परिवार के चार सदस्यों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई।

मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, परिवार ने रात में बिरयानी खाई और उसके बाद तरबूज खाया, जिसके कुछ घंटों बाद ही सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

बिरयानी के बाद खाया था तरबूज 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे नौ परिवार के सदस्यों ने साथ डिनर किया। बाद में रिश्तेदार अपने घर लौट गए। आधी रात के करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच अब्दुल्लाह डोकड़िया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकड़िया (35) और बेटियां आईशा (16) व जैनब (13) ने तरबूज खाया।

सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे इन चारों को तेज उल्टी और दस्त शुरू हो गए। परिवार के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें JJ अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चारों सदस्यों की हुई मौत 

अस्पताल में इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह 10:15 बजे मौत हो गई। पिता अब्दुल्लाह की रात 10:30 बजे मृत्यु हुई, जबकि मां नसरीन और बड़ी बेटी आईशा भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के बाद ही मौत का सटीक कारण पता चलेगा। जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरूआती जांच में परिवार के सदस्यों ने बताया कि बिरयानी और तरबूज खाने के बाद यह घटना हुई।