Move to Jagran APP

Mumbai में फायर ब्रिगेड भर्ती के दौरान हंगामा, महिला उम्मीदवारों की पुलिस से झड़प; धांधली का लगाया आरोप

Mumbai Fire Brigade Recruitment मुंबई में फायर ब्रिगेड भर्ती के दौरान हंगामा हो गया है। भर्ती के लिए पहुंची महिलाओं की पुलिस से झड़प हो गई। महिला उम्मीदवारों ने मुंबई पुलिस पर धांधली करने का आरोप लगाया है।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaPublished: Sat, 04 Feb 2023 04:18 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 04:18 PM (IST)
Mumbai में फायर ब्रिगेड भर्ती के दौरान हंगामा, महिला उम्मीदवारों की पुलिस से झड़प; धांधली का लगाया आरोप
Mumbai Fire Brigade Recruitment महिलाओं की पुलिस से झड़प

मुंबई, एजेंसी। Mumbai Fire Brigade Recruitment मुंबई में फायर ब्रिगेड में भर्ती के लिए पहुंची महिला उम्मीदवारों की पुलिस से झड़प होने के बाद हंगामा हो गया है। महिला उम्मीदवारों ने पुलिस पर धांधली करने का आरोप लगाया है। लड़कियों ने इसी के साथ भर्ती रद करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस (Mumbai Police) ऊंचाई मानदंड पूरा होने पर भी अंदर जाने नहीं दे रही है। 

loksabha election banner

पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की

मुंबई के दहिसर पश्चिम स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे मैदान में हुई भर्ती प्रक्रिया के दौरान यह हंगामा हुआ। मैदान में महिला फायर ब्रिगेड की भर्ती वॉक इन के तहत चल रही थी। कई लड़कियां रात से ही यहां भर्ती की तैयारी कर रही थीं, लेकिन सुबह उन्हें गेट से अंदर जाने ही नहीं दिया गया। इस दौरान पुलिस ने कई महिलाओं को हाइट कम होने की बात कहकर अंदर आने से मना किया, जिसके बाद उनमें धक्कामुक्की भी हो गई।

पुलिस बोली- देरी से आने के कारण नहीं दी एंट्री

मुंबई पुलिस ने भी मामले पर बयान जारी किया। मुंबई फायर ब्रिगेड के चीफ ऑफिसर ने कहा कि 3318 महिला उम्मीदवार जो ऊंचाई मानदंड के अनुसार योग्य थीं उन्हें चयन प्रक्रिया के लिए चुना गया था। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाली केवल वो महिलाएं वे हैं जो देर से आईं थीं। ऑफिसर ने कहा कि हम उन लोगों को अनुमति नहीं दे सकते जो सुबह 10 बजे पहुंचे जबकि आने का समय सुबह 8 बजे का था। 

लड़कियों ने लाठीचार्ज का लगाया आरोप

भर्ती के लिए पहुंची लड़कियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ऊंचाई मानदंड पूरा करने के बाद भी अंदर नहीं आने दिया गया। उन्होंने कहा कि जब इसका विरोध किया गया तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज तक कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.