विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई: मजहबी कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने वाले 'एक्स मुस्लिम' साहिल पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:23 PM (IST)

मुंबई में एक्स मुस्लिम साहिल पर रविवार तड़के 12 लोगों के समूह ने जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल ...और पढ़ें

मुंबई में एक्स मुस्लिम साहिल पर जानलेवा हमला (फोटो-@ExmuslimSahil/x)

मुंबई में एक्स मुस्लिम साहिल पर जानलेवा हमला (फोटो-@ExmuslimSahil/x)

HighLights

  1. एक्स मुस्लिम साहिल पर नवी मुंबई में 12 लोगों ने हमला किया।

  2. हमला मजहबी कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने के कारण हुआ।

  3. पुलिस ने इस जानलेवा हमले के आरोप में दो को पकड़ा।

राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुंबई में रहने वाले एक्स मुस्लिम साहिल पर रविवार को तड़के तीन बजे नई मुंबई में 12 लोगों के समूह ने जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। साहिल द्वारा लिखाई गई प्राथमिकी के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

साहिल (40) स्वयं को शांति प्रिय इस्लाम को मानने वाला एक्स मुस्लिम कहते हैं। उन्होंने रविवार को दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि शनिवार रात अपने दो दोस्तों के साथ वह नई मुंबई के वाशी क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट सीजार इन में भोजन करने गए थे। तभी वहां बैठे कुछ लड़कों ने उन्हें पहचान लिया और उनके पास आकर उन्हें इस्लाम के विरुद्ध बात करने वाला बताकर उन पर घूंसे बरसाने शुरू कर दिया।

इस अचानक हुए हमले में लहूलुहान हुए साहिल भागकर अपनी कार के पास पहुंचे और वहां से किसी तरह बचकर निकल गए। बाद में उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में जाकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

साहिल के अनुसार वह पहले मुंबई के धारावी क्षेत्र में रहते थे। उन पर हमला करने वाले लड़कों में से दो लड़के भी धारावी के ही थे। उनमें से एक नाम रेहान था, जिसे साहिल ने पहचाना और पुलिस को उसका नाम बताया।

साहिल का कहना है कि वह इस्लाम में व्याप्त हो रही मजहबी कट्टरता के विरुद्ध अपने यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट करते हैं और टीवी चैनलों की बहस में भी खुलकर शांति प्रिय इस्लाम का पक्ष रखते हैं। इसे आम मुस्लिम समाज इस्लाम के विरुद्ध मानता है और उन्हें अपना दुश्मन समझता है।

 

साहिल ने कहा कि वह पहले भी सरकार से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। वह कहते हैं कि कुछ माह पहले गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन वह बच गए।

अब मुझ पर भी हमला हुआ और मैं किसी तरह बचा। ऐसे हमलों को देखते हुए सरकार को सभी एक्स मुस्लिमों की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।