मुंबई: ठाणे में नशे में धुत युवक का हंगामा, पुलिसकर्मी पर डंडे से किया हमला; वीडियो वायरल
मुंबई के कल्याण में नशे में धुत एक युवक ने हंगामा करते हुए बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मी पर डंडे से ...और पढ़ें

नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मी पर डंडे से किय हमला।
HighLights
कल्याण में नशे में धुत युवक ने मचाया हंगामा।
बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला।
पुलिस ने आरोपी राहुल तायड़े को तुरंत गिरफ्तार किया।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के ठाणे जिले के पश्चिमी कल्याण इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां गौरीपाड़ा इलाके में नशे में धुत एक युवक ने हंगामा मचाते हुए बीच बचाव करने आए पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। आरोपी की पहचान राहुल तायड़े के रूप में हुई है।
समझिए क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल तायड़े इलाके में लोगों के घरों के बाहर खड़े होकर बेवजह हंगामा कर रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परेशान होकर पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की। सूचना मिलने पर खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी गणेश चव्हाण तुरंत मौके पर पहुंचे।
मुंबई के ठाणे में नशे में धुत एक युवक ने पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। pic.twitter.com/kjaF08vby7
— Shubham Pathak (@baadmebataug) July 27, 2026
आरोपी ने अचानक किया डंडे से हमला
ऐसे में मौके पर पहुंचकर जब गणेश चव्हाण ने समझाने की कोशिश की, तो आरोपी राहुल तायड़े ने पहले उनके साथ बहस की और फिर अचानक डंडे से उन पर मारपीट शुरू कर दी।
आरोपी को गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी राहुल तायड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
