विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई: चाय में चीनी को लेकर विवाद, सुन्नी मस्जिद के बाहर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:54 PM (IST)

मुंबई के ओशिवारा में चाय में चीनी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक चाय दुकानदार बुरी तरह घायल हो गया।

HighLights

  1. चाय में चीनी को लेकर विवाद, मारपीट हुई।

  2. दुकानदार गुलाम मोहम्मद नईम गंभीर रूप से घायल।

  3. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा के आनंद नगर इलाके में चाय में चीनी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि सुन्नी मस्जिद के बाहर चाय की दुकान लगाने वाले गुलाम मोहम्मद नईम को बतियारा नन्नू और उसके कुछ साथियों ने चाय में चीनी न होने की वजह से बुरी तरह पीटा। इस मारपीट में चाय की दुकान लगाने वाले नईम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में नईम के साथ कई लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मारपीट में नईम को काफी चोटें आई हैं।

पीड़ित पक्ष ने ओशिवारा पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की ओर से मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- मुंबई के धारावी में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए एक दिन में 24 आवेदन, SIR फॉर्म भरने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज