विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई के धारावी में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए एक दिन में 24 आवेदन, SIR फॉर्म भरने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:49 AM (IST)

धारावी, मुंबई में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए एक ही दिन में 24 आवेदन दाखिल करने पर एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. धारावी में मतदाता सूची से नाम हटाने पर FIR.

  2. एक दिन में 24 आवेदन दाखिल करने का आरोप.

  3. नियमों का उल्लंघन कर 'फॉर्म 7' का दुरुपयोग.

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के धारावी में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत तैयार मतदाता सूची के ड्राफ्ट से लोगों के नाम हटाने के लिए एक ही दिन में 24 आवेदन दाखिल किए गए। इस पर धारावी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

धारावी पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय निवासी, गिरधारी स्वामीनाथ जायसवाल के खिलाफ ये मामला दर्ज किया है। इस शख्स पर एसआईआर के तहत तैयार मतदाता सूची के ड्राफ्ट से लोगों के नाम हटाने के लिए एक ही दिन में 24 आवेदन दाखिल करने का आरोप है।

क्या कहता है नियम

बता दें कि नियम के अनुसार, एक दिन में अधिकतम 10 आवेदन ही जमा किए जा सकते हैं। नाम हटाने के लिए 'फॉर्म 7' का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर आवेदन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जायसवाल पर भी यही आरोप हैं।

बीएमसी ने बताया नियमों का उल्लंघन

बीएमसी (BMC) ने बयान जारी कर कहा कि इस मामले में नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसलिए, नियमों को तोड़ने और गलत एवं झूठी जानकारी देकर 'फॉर्म 7' में आवेदन करने के लिए जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

निर्देशों के अनुसार हो रही कार्रवाई

इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने कहा, "ईसीआई (ECI) और हमारे कार्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।" विपक्ष और नागरिक अधिकार समूहों ने पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए 'फॉर्म 7' के इस्तेमाल पर चिंता जताई है।

गलत जानकारी के आधार पर आवेदन करने वालों पर होगी कार्रवाई

हालांकि, चुनाव अधिकारियों का कहना है कि गलत जानकारी के आधार पर आवेदन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, और किसी भी आवेदन पर कदम उठाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल की जाती है।

छत्रपति संभाजीनगर में थर्मोकोल की नाव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, HC का कलेक्टर को आदेश- तुरंत शुरू करें बोट सर्विस