विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Customs: मुंबई सीमा शुल्क की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 5.18 करोड़ रुपये मूल्य के 9.83 किलोग्राम सोना और आईफोन

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 18 Feb 2024 11:41 PM (IST)

मुंबई सीमा शुल्क ने रविवार को कहा कि उसने 17 अलग-अलग मामलों में 5.18 करोड़ रुपये मूल्य के 9.83 किलोग्राम ...और पढ़ें

मुंबई सीमा शुल्क ने कार्रवाई करते हुए जब्त किए 5.18 करोड़ रुपये मूल्य के 9.83 किलोग्राम सोना और आईफोन।
मुंबई सीमा शुल्क ने कार्रवाई करते हुए जब्त किए 5.18 करोड़ रुपये मूल्य के 9.83 किलोग्राम सोना और आईफोन।

एएनआई, मुंबई। मुंबई सीमा शुल्क ने रविवार को कहा कि उसने 17 अलग-अलग मामलों में 5.18 करोड़ रुपये मूल्य के 9.83 किलोग्राम सोना, एक आईफोन और 35100 अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं। मुंबई कस्टम्स ने यह कार्रवाई 16 से 18 फरवरी को किया है। कस्टम ने बताया कि सामान और मुद्रा को शरीर, पहने हुए कपड़े और बैग में छुपाए गए थे।

मालूम हो कि मुंबई सीमा शुल्क ने इससे पहले कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 10 मामलों में 4.29 करोड़ रुपये मूल्य का 7.88 किलोग्राम से अधिक सोना और 16 आईफोन जब्त किए थे।