मुंबई एयरपोर्ट पर इत्र की बोतलों में छिपा 3.05 करोड़ का तरल सोना जब्त, 10 यात्री पकड़े गए
मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने देश में पहली बार इत्र की बोतलों में तरल सोने की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। दस यात्रियों से 2.9 किलोग्राम 24 कैरेट शुद्ध सोना जब्त किया गया।
-1795961691585_m.webp)
(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सीमा शुल्क विभाग की मुंबई इकाई ने देश में पहली बार इत्र की बोतलों में तरल सोने की तस्करी का मामला पकड़ा है। दस यात्रियों से 24 कैरेट शुद्धता का 2.9 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 3.05 करोड़ रुपये है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह जब्ती मुंबई हवाई अड्डे पर 28 और 29 नवंबर के बीच हवाई खुफिया इकाई (एआइयू) के अधिकारियों ने की। उन्होंने बताया कि तस्करों ने सोना तस्करी का अनोखा तरीका अपनाया था और इत्र की बोतलों में तरल रूप में इस कीमती धातु को छिपाया था।
देश में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। जांच के दौरान ट्राली बैग के पेंचों, तारों, पहियों और ईयरबड्स के अंदर सोना छिपाने की जानकारी मिली। मामले की जांच की जा रही है।