विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Crime News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Tue, 25 Oct 2022 07:23 PM (IST)

Mumbai Crime News पुलिस का कहना है कि ये दोनों आरोपी उस लड़की को एक लॉज में ले गए और ...और पढ़ें

Mumbai Crime News: नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी उसे एक लॉज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया
Mumbai Crime News: नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी उसे एक लॉज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया

मुंबई, एजेंसी। Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने एक 15 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति टैक्सी चलाने का काम करता है। पुलिस उसके एक साथी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है उसे भी इस घटना में शामिल बताया जा रहा है।

ये घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों आरोपी उस लड़की को एक लॉज में ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार किया। इन दोनों ने जब इस मानसिक विक्षिप्त लड़की को पकड़ा उस समय वो सीएसएमटी के पास घूम रही थी।

जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति के आदेश पर डोंगरी स्थित आश्रय गृह में ये लड़की रह रही थी। बालिका कल्याण समिति के आदेश पर पहले से ही यौन उत्पीड़न की शिकार बालिका को माटुंगा में आश्रय गृह भेज दिया गया था। तभी से आश्रम में ही बच्ची की देखभाल की जा रही थी। हाल ही में उसे मानसिक उपचार के लिए बीवाईएल नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन शुक्रवार को लड़की अस्पताल से भाग निकली।

आश्रम के अधिकारियों ने स्थानीय अग्रीपाड़ा पुलिस को लड़की के लापता होने की सूचना दी थी। उसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। मगर इसी बीच इन दोनों को वो लड़की मिल गई और वो उसे अपने साथ लेकर गए, वहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

इस बीच रविवार को लड़की अपने आश्रम लौटी और आश्रम के अधिकारियों को पूरी घटना सुनाई, जिन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। चूंकि लड़की बीवाईएल नायर अस्पताल से लापता हो गई थी, जो अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए उन्होंने यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के साथ बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और अपहरण के आरोपों के तहत अपराध दर्ज किया। इस मामले में अग्रीपाड़ा पुलिस ने एक शून्य प्राथमिकी दर्ज की और एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया।

पीड़िता ने दो लोगों की पहचान सोनू और राजेंद्र के रूप में की थी, लेकिन उन्हें उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उनके बारे में और कुछ पता था। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने सीएसएमटी परिसर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद एक आरोपी की पहचान की और दूसरे आरोपी की तलाश के दौरान उसे पकड़ लिया। अभी दूसरे की तलाश की जा रही है।