Move to Jagran APP

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में शूटरों के प्लान का खुलासा, लारेंस और अमोल बिश्नोई के खिलाफ मिले पुख्ता सुबूत

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के पास गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं। इस मामले में दोनों मुख्य साजिशकर्ता हैं। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद वे भाग गए थे।

By Agency Edited By: Anurag GuptaWed, 24 Apr 2024 08:52 PM (IST)
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में शूटरों के प्लान का खुलासा, लारेंस और अमोल बिश्नोई के खिलाफ मिले पुख्ता सुबूत
सलमान खान के घर पर फायरिंग (फाइल फोटो)

एएनआई, मुंबई। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के पास गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं। इस मामले में दोनों मुख्य साजिशकर्ता हैं। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें अनमोल बिश्नोई और लारेंस बिश्नोई भी आरोपित हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग की घटना से पहले शूटरों ने चार बार सलमान खान के घर की रेकी की थी। शूटरों ने एक बार खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी। जब सलमान कई सप्ताह से अपने फार्म हाउस पर नहीं गए तो उन्होंने घर पर ही गोलीबारी की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स के गांव में छापा, 5 युवक हिरासत में

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद वे भाग गए थे। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कच्छ पुलिस ने मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था। जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने हमले के बाद एक फेसबुक पोस्ट के जरिये सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी।

'शूटरों के पास थे एक से ज्यादा फोन'

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों को जब गिरफ्तार किया गया तो उनके पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपितों के पास एक से ज्यादा फोन थे। अब दूसरे फोन की भी तलाश की जा रही है। फोन से शूटरों ने पैसे का लेन-देन किया था। इस दिशा में भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अनमोल बिश्नोई का फर्जी पासपोर्ट बनवाने में मेरठ का राजू वैद्य हिरासत में, सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का मामला

शूटरों के मोबाइल की भी तापी नदी में तलाश

तेज सूरत के तापी नदी में आरोपितों के फोन की भी तलाश की जा रही है। एक दिन पहले क्राइम ब्रांच ने फायरिंग में उपयोग की गई दो पिस्टल को तापी नदी से बरामद किया है। पिस्टल के साथ ही चार मैगजीन और 17 राउंड गोली भी बरामद की गई है। मुंबई से भुज जाते समय शूटरों ने पिस्टल और मैगजीन को तापी नदी में फेंक दी थी।