मुंबई एयरपोर्ट के बाद उरण के कार्गो गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के उरण में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) के पास एक बड़े कार्गो हैंडलिंग वेयरहाउस में शनिवार को भीषण ...और पढ़ें

जेएनपीए के पास वेयरहाउस में भीषण आग कोई हताहत नहीं (फोटो सोर्स- एएनआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उरण इलाके में शनिवार को एक बड़े कार्गो हैंडलिंग वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। यह गोदाम जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) के पास गवहन फाटा इलाके में स्थित है।
आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
पहले भी एयरपोर्ट पर लगी थी आग
इससे पहले इसी महीने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर भी आग लगने की घटना सामने आई थी। यह आग संताक्रूज ईस्ट इलाके में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी।
मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग की सूचना शाम करीब 6:35 बजे मिली थी और इसे लेवल-1 घोषित किया गया। आग इलेक्ट्रिक पावर हाउस एरिया तक सीमित थी, जहां वायरिंग, केबल और पैनल को नुकसान पहुंचा।
शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। दमकल, पुलिस और बीएमसी की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से एयरपोर्ट के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और सभी सेवाएं सामान्य रहीं। समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
