आंदोलन स्थगित नहीं : राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने ऑटो रिक्शा परमिट को लेकर शुरू किया आंदोलन स्थगित नहीं किया है। फिलहाल असमाजिक तत्वों द्वारा आंदोलन के दुरुपयोग की आशंका के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से शांति बरतने का आह्वान किया गया है।
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने ऑटो रिक्शा परमिट को लेकर शुरू किया आंदोलन स्थगित नहीं किया है। फिलहाल असमाजिक तत्वों द्वारा आंदोलन के दुरुपयोग की आशंका के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से शांति बरतने का आह्वान किया गया है।
आगे उन्होंने कहा, ‘मेरी इस अपील का मीडिया में गलत अर्थ निकाला गया। फिलहाल नए ऑटाे रिक्शा सड़कों पर नहीं उतरे हैं। जिस दिन नए रिक्शा सड़कों पर नजर आएंगे उस दिन फिर से आंदोलन शुरू हो जाएगा। फूल देकर गांधीगिरी करना ठाकरे का तरीका नहीं है।’
मनसे प्रमुख शनिवार को यहां मुंबई-आगरा महामार्ग स्थित एक होटल में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑटो रिक्शा को फूंकना उनके पार्टी का एजेंडा नहीं है। बल्कि मराठी युवाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ यह बगावत है।
राज ठाकरे ने अवैध निर्माणों को वैध करने के फैसले को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि बिल्डरों के एक शिष्टमंडल से मुलाकात करने के तुरंत बाद यह निर्णय क्यों लिया गया।
उन्हाेंने कहा कि मनसे के आंदोलन को कुछ लाेग मनपा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक स्टंट करार दे रहे हैं। जबकि इस संदर्भ में राज्य सरकार के फैसले की बात होनी चाहिए, क्योंकि यह फैसला लाखों वोट बटोरने वाला है।