Move to Jagran APP

Maharashtra: ठाणे में नाबालिग से 33 लोगों ने किया दुष्कर्म, 24 गिरफ्तार

Maharashtra महाराष्ट्र के ठाणे में एक नाबालिग से अलग-अलग समय में 33 लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मुंबई के साकीनाका में महिला के साथ दरिंदगी हुई थी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 03:38 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 07:13 PM (IST)
Maharashtra: ठाणे में नाबालिग से 33 लोगों ने किया दुष्कर्म, 24 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में गिरफ्तार। फाइल फोटो

मुंबई, राज्य ब्यूरो। महाराष्ट्र में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ठाणे जिले में 15 वर्ष की एक नाबालिग से अलग-अलग समय में 33 लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कल्याण के निकट डोंबीवली की है। यहां पहली बार इसी वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह में 15 वर्षीय एक लड़की से पहले उसी के पुरुष मित्र ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। फिर यही वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर कुल 33 लोगों ने उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। ये दुष्कर्म 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच डोंबीवली, बदलापुर, मुरबाड व रबाले में हुए हैं।

loksabha election banner

मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित

इस दुष्कर्म कांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आइपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पूरे मामले की जांच के लिए एसीपी सोनाली ढोले के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर दिया है। पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म करने वाले जिन तैंतीस लोगों के नाम बताए हैं, उनमें से 24 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले ही मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में दुष्कर्म की एक जघन्य घटना हुई थी। जिसमें दुष्कर्म के बाद आरोपित ने पीड़िता के गुप्तागों में लोहे की राड डाल कर दरिंदगी की थी। बाद में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। पिछले कुछ दिनों में ही दुष्कर्म की कुछ और घटनाएं पुणे व औरंगाबाद में भी हो चुकी हैं।

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, महिलाओं पर बढ़ रही हैं अत्याचार की घटनाएं

विपक्षी दल भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए हुए कहा है कि यह बड़ी पीड़ादायक घटना है। मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ है। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राज्य सरकार को इन पर ध्यान देना चाहिए। हम इन घटनाओं में शामिल सभी दोषियों को सख्त सजा की मांग करते हैं। दूसरी ओर, राज्य सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता बाला साहब थोराट ने मामले से राजनीति को दूर रखने की जरूरत बताते हुए कहा कि यह एक गंभीर घटना है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

मुंबई के साकीनाका में भी महिला के साथ हुई थी दरिंदगी

इससे पहले मुंबई के साकीनाका में दिल्ली की निर्भया की तरह मुंबई में दुष्कर्म व क्रूरता झेलने वाली महिला ने अपने साथ हुई बर्बरता के 33 घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मुंबई के साकीनाका पुलिस थाना क्षेत्र में खैरानी रोड पर उक्त महिला के साथ रात ढाई से तीन बजे के बीच एक व्यक्ति ने टैंपो के अंदर दुष्कर्म किया और उस पर चाकू तथा लोहे की राड से हमला भी किया। आरोपित ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का राड डाल दिया, जिसके कारण उसके शरीर से भारी मात्रा में रक्तस्त्राव शुरू हो गया था। पुलिस को रात करीब तीन बजे घटना की सूचना मिली। तब पुलिस ने महिला को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 33 घंटे अस्पताल में रहने के बावजूद उसे होश में नहीं लाया जा सका और उसकी मौत हो गई। पीड़िता की मां के अनुसार, वह खैरानी रोड पर अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ अकेली ही रहती थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। पुलिस पीड़िता का बयान तो नहीं दर्ज कर पाई, लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसने उसी इलाके में रहने वाले मोहन चौहान को गिरफ्तार किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.