विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठाणे के भिवंडी में मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, दमकल के चार वाहन मौके पर

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 29 Nov 2021 08:06 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 09:40 AM (IST)

Thane Fire News ठाणे के भिवंडी (Bhiwandi) इलाके में स्थित एक मैरिज हॉल में आग लगने की खबर है आग ...और पढ़ें

ठाणे के भिवंडी में अंसारी मैरिज हॉल में आग लग गई।
ठाणे के भिवंडी में अंसारी मैरिज हॉल में आग लग गई।

ठाणे, एएनआइ। महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में भिवंडी (Bhiwandi) में स्थित अंसारी मैरिज हॉल (Ansari Marriage Hall) में रविवार रात आग लग गई। ठाणे नगर निगम (Thane Municipal Corporation) के अनुसार आग की सूचना मिलते ही चार दमकल के वाहन मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का कार्य जारी है। इस मामले में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।

मिली जानकारी के अनुसार आग की वजह से मैरिज हॉल के स्‍टोर रूम में साज-सज्जा के लिए रखी सामग्री और कुर्सियां जलकर नष्‍ट हो गयी हैं। मैरिज हॉल के पास खड़े कम से कम छह दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और शादी में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी इसका कारण हो सकती है।

गौरतलब है कि बीते शनिवार (27 नवंबर) को भिवंडी खोखा कंपाउंड में एक लूम कारखानें में भी भीषण आग लग गई थी, जिसमें पावरलूम मशीन, यार्न व तैयार कपड़ा सहित कुल 98 लाख 81 हजार मूल्‍य का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। हालांकि आग लगने के सही कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है। आशंका जतायी जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। खोखा कंपाउंड में एस आर एस यार्न डाइंग के पीछे वाम सिल्क मिल्स नामक पावरलूम कारखाना है जिसमें शनिवार शाम 4 बजे आग लग गई थी। कारखाना जैसे ही आग की चपेट में आया वो धूं-धूं कर जलने लगा। इस घटना के बाद से शहर के अन्‍य पावरलूम मालिक भी डरे हुए हैं।