Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai: मुंबई के धारावी में लगी भीषण आग, 11 लोग हुए घायल; करीब 80 लोगों को किया गया रेस्क्यू

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 04:39 PM (IST)

    मुंबई में धारावी इलाके के एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। रिहायशी इमारत में आग लगने से 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद इमारत से करीब 80 लोगों को बचाया गया है।

    Hero Image
    मुंबई के धारावी में लगी भीषण आग, 11 लोग हुए घायल।

    मुंबई, पीटीआई। मुंबई में धारावी इलाके के एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। रिहायशी इमारत में आग लगने से 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आग 90 फीट रोड पर एक सात मंजिला इमारत में सुबह करीब 11 बजे आग लगी और दोपहर 12.30 बजे तक उस पर काबू पा लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में 11 लोग घायल

    अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद इमारत से करीब 70 से 80 लोगों को बचाया गया। हालांकि, इस दौरान 11 लोग घायल हो गए, जिसमें सात माह का एक बच्चा सहित अन्य दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण उठ रहे धुएं से सभी कथित तौर पर बेचैनी महसूस कर रहे थे।

    पीड़ितों को अस्पताल में किया गया भर्ती

    अधिकार के मुताबिक, इस घटना में घायल छह पीड़ितों का इलाज सायन अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि शेष पांच को आयुष अस्पताल ले जाया गया। सायन अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान मुस्कान शेख (35), सात महीने के रिजवान, रुखसाना शेख (26), फरहान (10), नदिया (5) और सना दलवी (27) के रूप में हुई है। अधिकारी ने आगे कहा कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।