Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maratha quota: 'आखिरी सांस तक लड़ेंगे...', मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे का विरोध मार्च, शिंदे सरकार पर उठाए सवाल

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 20 Jan 2024 01:59 PM (IST)

    Maratha quota महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे मराठा कोटा के मुद्दे को लेकर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं। इस बीच मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के जालना जिले से मुंबई तक विरोध मार्च शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय ने आरक्षण देने के लिए सरकार को सात महीने दिए लेकिन इस दौरान कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

    Hero Image
    Maratha quota: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे का विरोध मार्च, शिंदे सरकार पर उठाए सवाल (फाइल फोटो)

    पीटीआई, जालना (महाराष्ट्र)। Maratha quota: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे मराठा कोटा के मुद्दे को लेकर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं। इस बीच मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के जालना जिले से मुंबई तक विरोध मार्च शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे ने शुरू किया विरोध मार्च

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और हजारों अन्य लोगों ने अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक विरोध मार्च शुरू किया है।

    मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे को हल ने करने को लेकर सरकार के असंवेदनशील रवैये के लिए उनकी आलोचना की। साथ ही उन्होंने इस लड़ाई को अंतिम सांस तक जारी रखने का संकल्प लिया।

    'सात महीने में भी महाराष्ट्र सरकार ने नहीं की कोई कार्रवाई'

    उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय ने आरक्षण देने के लिए सरकार को सात महीने दिए, लेकिन इस दौरान कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी आखिरी सांस तक विरोध जारी रखूंगा। जब तक आरक्षण की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक मैं पीछे नहीं हटूंगा।

    मनोज ने शिंदे सरकार से पूछा सवाल

    मनोज ने शिंदे सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि मराठा युवा आरक्षण के मुद्दे पर अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुप है। सरकार इतनी असंवेदनशील और क्रूर कैसे हो सकती है और सिर्फ मराठा युवाओं को आत्महत्या करते हुए देख सकती है। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठन के रहने वाले एक व्यक्ति के इकलौते बेटे ने आरक्षण के लिए अपनी जान दे दी।

    यह भी पढ़ें- Fine On Rahul Gandhi: ठाणे कोर्ट ने राहुल गांधी पर लगाया 500 रुपए का जुर्माना, RSS कार्यकर्ता ने दर्ज की थी शिकायत

    25 जनवरी को मुंबई पहुंचने की उम्मीद

    बता दें कि जरांगे के नेतृत्व में विरोध मार्च के 25 जनवरी को मुंबई पहुंचने की संभावना है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मराठा समुदाय के हजारों सदस्य जारांगे के साथ हैं। प्रदर्शनकारी हर रोज कुछ घंटे पैदल चलेंगे और वाहनों का भी इस्तेमाल करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Maharashtra News: ईडी ने शरद पवार के पोते को किया तलब, 24 जनवरी को एजेंसी के सामने हाजिर होना होगा

    comedy show banner
    comedy show banner