यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Video: महाराष्ट्र की BJP विधायक गीता जैन ने सिविक इंजीनियर को सरेआम मारा थप्पड़, दी गालियां; वीडियो वायरल
Maharashtra MLA Slaps Engineer महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें ठाणे जिले की महिला ...और पढ़ें

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला विधायक द्वारा एक सिविक इंजीनियर को सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ठाणे जिले की विधायक गीता जैन मीरा भायंदर नगर निगम के दो इंजीनियरों को कुछ संरचनाओं को गिराने के लिए गाली देते हुए देखी जा सकती हैं। उनका आरोप था कि इन संरचनाओं को गिराए जाने के बाद लोगों को सड़कों पर रहना पड़ रहा है। इस कदम से मानसून से पहले परिवार सहित बच्चे बेघर हो गए हैं।
महाराष्ट्र: बिना नोटिस कार्रवाई से भड़की महिला विधायक, इंजीनियर को सरेआम जड़ा थप्पड़ pic.twitter.com/z6Bpd77YTx
— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) June 21, 2023
महिला विधायक ने सवाल किया कि इंजीनियर ढांचों को कैसे गिरा सकते हैं और उनसे सरकारी प्रस्ताव (जीआर) पेश करने को कहा। घटनाक्रम के बारे में टिप्पणी के लिए गीता जैन से संपर्क नहीं हो सका। इंजीनियर से तू तड़ाक होने पर विधायक आपा खो बैठीं और उन्होंने इंजीनियर थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने जमकर गालियां भी दीं. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
बीजेपी की पूर्व मेयर गीता जैन ने निर्दलीय के रूप में 2019 का चुनाव जीता था। वह बीजेपी-शिवसेना सरकार को सपोर्ट करती हैं।
