Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में अखिलेश का कमाल! सपा की साइकिल ने पकड़ी रफ्तार; यहां देखें कौन हैं उम्मीदवार
Maharashtra vidhan sabha Result 2024महाराष्ट्र चुनाव 2024 के रुझानों में भाजपा नेतृत्व महायुति गठबंधन बहुमत का आकंड़ा छू चुका है। जबकि महाविकास अघाड़ ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर मतगणना जारी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है तो महाविकास अघाड़ी गठबंधन बुरी तरह हार गया है।
भाजपा 132 सीटों पर जीतती नजर आ रही है तो कांग्रेस महज 16 सीटों पर सिमट गई है। जहां शिवसेना शिंदे 55 सीटों पर आगे है तो शिवसेना-उद्धव 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। समाजवादी पार्टी भी महाराष्ट्र में दो सीटों पर जीती है। इन सीटों पर शुरुआती रुझानों से सपा प्रत्याशी आगे चल रहे।
मानखुर्द शिवाजी नगर: सपा का कब्जा
अखिलेश यादव की सपा भी महाराष्ट्र में अपना खाता खोल सकती है। मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से सपा नेता अबू आसिम आजमी 12753 वोट से जीत गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी व कद्दावर नेता एनसीपी के नवाब मलिक को मात दी है।
भिवंडी ईस्ट: रईस कसम शेख
भिवंडी ईस्ट विधानसभा सीट पर सपा नेता रईस कसम शेख 52000 से ज्यादा वोट से जीते हैं। उन्होंने अपनी सियासी प्रतिद्वंदी शिवसेना-शिंदे के उम्मीदवार संतोष शेट्टी को हराया है।
अब तक किस दल को कितनी सीटें?
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की ओर से अभी तक 277 सीटों के रुझान जारी किए गए हैं। इनमें भाजपा 116 सीटों पर, शिवसेना-शिंदे 56 सीटों पर, एनसीपी-अजित पवार 35 सीटों पर, कांग्रेस 22 सीटों पर , शिवसेना-उद्धव 20 सीटों पर, एनसीपी-शरद पवार 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं दो-दो सीटों पर समाजवादी पार्टी, जन सुराज शक्ति और एआईएमआईएम के प्रताशी आगे चल रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।