विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: बीड़ में मवेशियों से भरे वाहन और टिपर ट्रक की टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:31 PM (IST)

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार को एक टिपर ट्रक और पशुओं से भरी पिकअप वैन की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीड़ में टिपर ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर

बीड़ में टिपर ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार को टिपर ट्रक और पशुओं को ले जा रही एक पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गई, इस हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे मंजरसुम्बा-अम्बाजोगाई रोड पर बाराद चौराहे के पास हुआ, जो कैज तहसील में जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिपर ट्रक मंजरसुम्बा की ओर जा रहा था, तभी उसकी टक्कर अम्बाजोगाई जा रही एक पिकअप वैन से हो गई, जिसमें पशु लदे हुए थे।

इस हादसे में पिकअप वैन सवार आरिफ शौकत कुरैशी (20) और हनीफ शौकत कुरैशी (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिपर में सवार अमोल खंडारे (30) और पप्पू यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का बीड सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।