विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने पांच परियोजनाओं के लिए दिए 150 करोड़, पुणे के अस्पताल को 50 करोड़ का अनुदान

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:27 PM (IST)

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने पांच परियोजनाओं के लिए 150 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान स्वीकृत किया है, जिसमें पुणे के एक अस्पताल को 50 करोड़ रुपये शामिल हैं।

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने 150 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत किए।

  2. पुणे के एक अस्पताल को 50 करोड़ रुपये का अनुदान मिला।

  3. नोएल टाटा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) ने पांच परियोजनाओं के लिए 150 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान को मंजूरी दी है। इसमें पुणे के एक अस्पताल के लिए 50 करोड़ रुपये का अनुदान शामिल है। इस अस्पताल का नेतृत्व जहांगीर एच सी जहांगीर कर रहे हैं, जो अन्य टाटा ट्रस्ट से जुड़े रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए।

बैठक में टाटा समूह के भीतर के उन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई जो सुर्खियों में हैं।यह बैठक 26 नवंबर को होने वाली टाटा संस के निदेशक मंडल की अहम बैठक से एक सप्ताह से भी कम समय पहले हुई है।

अन्य चर्चाओं के बारे में पूछे गए एक सवाल पर एक सूत्र ने कहा कि सभी न्यासियों ने अन्य लोगों से कमरे से बाहर जाने का अनुरोध किया और आपस में लगभग 10 मिनट तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल होने वाले अन्य लोगों में नोएल के बेटे नेविल और टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी भास्कर भट शामिल थे।

टाटा समूह के शीर्ष नेतृत्व के बीच जारी मतभेदों में श्रीनिवासन और विजय सिंह ने नोएल के खिलाफ रुख अपनाया है, जबकि अन्य न्यासी उनके साथ हैं। देश के सबसे बड़े भारतीय औद्योगिक समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (जिसमें टाटा ट्रस्ट की 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है) की लड़ाई में नोएल टाटा के लिए जहांगीर का समर्थन हासिल करना महत्वपूर्ण होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।