Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ठाणे और पालघर सीटों पर चुनाव लड़ सकती है 'शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओवला-मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक पार्टी प्रवक्ता नरेश म्हस्के और पूर्व एमएलसी रवींद्र फाटक मजबूत दावेदार हैं। ये ठाणे संसदीय सीट की दौड़ में हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी की राज्य इकाई से ठाणे सीट के लिए अपने दावेदारों पर लगाम लगाने को कहा है। ठाणे सीएम एकनाथ शिंदे का गृह क्षेत्र है।

    Hero Image
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ठाणे और पालघर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

    पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में ठाणे और पालघर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इन दोनों सीटों पर दावा करने वाले स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ उसकी खींचतान चल रही है। बुधवार तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओवला-मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक, पार्टी प्रवक्ता नरेश म्हस्के और पूर्व एमएलसी रवींद्र फाटक मजबूत दावेदार हैं। ये ठाणे संसदीय सीट की दौड़ में हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी की राज्य इकाई से ठाणे सीट के लिए अपने दावेदारों पर लगाम लगाने को कहा है। ठाणे सीएम शिंदे का गृह क्षेत्र है। इसकी बहुत कम संभावना है कि पार्टी इस प्रतिष्ठित सीट को छोड़ दे।