Move to Jagran APP

पालघर में शर्मसार करने वाली वारदात; प्रेमी के साथ घूमने गई लड़की के साथ मारपीट, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

Maharashtra पालघर में अपने प्रेमी के साथ घूमने गई 20 साल की लड़की के साथ दो आरोपियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे से पहले आरोपियों को गिरफ्तार करको कोर्ट में पेश कर दिया। फिलहाल 27 मार्च तक वे न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

By Shalini KumariEdited By: Shalini KumariPublished: Fri, 24 Mar 2023 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 12:50 PM (IST)
पालघर में शर्मसार करने वाली वारदात; प्रेमी के साथ घूमने गई लड़की के साथ मारपीट, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म
पालघर में 20 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

महाराष्ट्र, ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र के पालघर से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर दो आरोपियों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और साथ ही उसके प्रेमी को भी बेरहमी से पीटा। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

लड़की को किया ब्लैकमेल

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में पीड़िता गुरुवार की शाम अपने कुछ दोस्त के साथ जीवनदानी मंदिर से सटी एक पहाड़ी पर घूमने गई थी। इसके बाद आरोपियों ने लड़की की कुछ तस्वीरें खींच ली और उसे अकेला पाकर तस्वीर वायरल करने की धमकी देने लगे।

लड़की के प्रेमी को बेरहमी से पीटा

लड़की के साथ उसका प्रेमी भी मौजूद था। जब उसने लड़की के पक्ष में बोलना शुरू किया, तो दोनों आरोपियों ने उसे बेल्ट से बांधकर बेरहमी से पीटा है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने लड़की को भी काफी बुरी तरह पीटा, जिसके कारण लड़की बेजान हो गई। 

दोनों के कपड़े उतार कर फेंके

आरोपियों ने दोनों के कपड़े भी उतार दिए और दूर फेंक दिए। इसके बाद लड़की को बेजान पाकर दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

नग्न अवस्था में मदद मांगने गया प्रेमी

यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता का प्रेमी अर्धनग्न अवस्था में पहाड़ियों से नीचे उतरा और वहां के स्थानीय लोगों को इसके बारे में बताया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और हरकत में आई।

27 मार्च तक न्यायिक हिरासत में आरोपी

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट और मारपीट समेत कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.