यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharashtra News: जिम में वर्कआउट के दौरान महाराष्ट्र के 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Maharashtra News पुलिस ने बताया कि प्रह्लाद निकम शाम करीब साढ़े सात बजे जिम में नियमित व्यायाम कर रहे थेतभी ...और पढ़ें

पालघर, एजेंसी। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में कल एक जिम में कसरत करने के दौरान 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बताया कि प्रह्लाद निकम शाम करीब साढ़े सात बजे जिम में नियमित व्यायाम कर रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra News:नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शुरू हुई बाइक एंबुलेंस की सुविधा, खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे
यह भी पढ़ें- Mumbai: मेडिकल छात्रा का सोशल मीडिया अकाउंट हैक! परिवार को भेजी ब्वायफ्रेंड की तस्वीरें, एमबीए छात्र गिरफ्तार
