विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र MLC चुनाव की तैयारियां तेज, भाजपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:59 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनावों हेतु तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

बीजेपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा। (फाइल फोटो।)

बीजेपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार घोषित किए।

  2. पांच सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा।

  3. कांग्रेस ने भी अपनी तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनावों के लिए ग्रेजुएट्स और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों से तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इन पांच सीटों के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को होनी है।

बीजेपी ने पुणे ईकाई ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से स्मिता जाधव, नागपुर इकाई ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर कोहले और पुणे इकाई टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ गावड़े को उम्मीदवार बनाया है।

किन निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव

विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हर दो साल में होने वाले चुनाव हो रहे हैं, जिनके मौजूदा सदस्य 6 दिसंबर, 2026 को रिटायर होने वाले हैं। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें औरंगाबाद (संभाजी नगर), पुणे और नागपुर डिवीजन की तीन ग्रेजुएट सीटें और अमरावती और पुणे डिवीजन की दो टीचर सीटें शामिल हैं।

कांग्रेस ने किन्हें बनाया उम्मीदवार?

कांग्रेस ने पांच में से तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट से अभिजीत वंजारी और पुणे डिवीजन टीचर्स सीट से जयंत दिनकर असगांवकर को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अमरावती डिवीजन टीचर्स सीट के लिए अदिति पोहारे को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 29 सितंबर को औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि नॉमिनेशन पेपर्स की जांच 7 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। सभी पांच सीटों के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को होगी और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी।

ये पांच निर्वाचन क्षेत्र हैं - औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स, नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स, अमरावती डिवीजन टीचर्स और पुणे डिवीजन टीचर्स। ग्रेजुएट्स और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए चुनाव आयोग के कार्यक्रम के तहत हो रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया, जिसमें सभी संबंधित औपचारिकताएं शामिल हैं 31 अक्टूबर तक पूरी होने की योजना है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानिए किसे मिला मौका