विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पहलगाम की तरह महाराष्ट्र में भी...', MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी पर महाराष्ट्र के मंत्री ने कसा तंज

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Sun, 06 Jul 2025 03:42 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jul 2025 04:42 PM (IST)

Maharashtra Minister Ashish Shelar महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। मंत्री आशीष शेलार ने मराठी ...और पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार। फाइल फोटो
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार। फाइल फोटो

HighLights

  1. महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर मचा सियासी घमासान।
  2. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान।
  3. नेता अपने हित के लिए एक हिंदू से दूसरे हिंदू को पिटवा रहे हैं: आशीष शालेर

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी भाषा पर सियासी विवाद शुरू हो गया है। वहीं, अब महाराष्ट्र के मंत्री आशीष सेलार ने मराठी भाषा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से कर दी है।

आशीष शेलार का कहना है कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया था और महाराष्ट्र में भाषा के आधार पर हमले किए जा रहे हैं। यह बेहद निराशाजनक है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में धार्मिक ग्रंथों का अपमान करने पर मिलेगी मौत की सजा? 10 जुलाई को मान सरकार ला सकती है बिल

एक हिंदू दूसरे हिंदू को मार रहा: आशीष शेलार

आशीष शेलार का कहना है कि राज्य की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी न सिर्फ मराठी लोगों की बल्कि गैर-मराठी लोगों की भी रक्षा करेगी। आशीष शेलार के अनुसार,

मराठी हमारे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले में लोगों से उनका धर्म पूछा गया और गोली मार दी गई। महाराष्ट्र में लोगों पर भाषा को आधार बनाकर हमले किए जा रहे हैं। एक हिंदू के द्वारा दूसरे हिंदू को पिटता हुआ देखकर इन नेताओं को मजा आ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने मराठी को लेकर राज्य में मुहिम छेड़ रखी है। हाल ही में MNS कार्यकर्ताओं को मराठी न बोलने की वजह से एक दुकानदार को थप्पड़ मारते देखा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ही हो रहा था।

MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के वीडिया वायरल

इसी बीच मशहूर बिजनेसमैन सुशील केडिया ने बयान दे दिया कि वो 30 साल से महाराष्ट्र में रह रहे हैं और उन्हें मराठी नहीं आती है। उन्होंने राज ठाकरे को टैग करते हुए लिखा "मैं मराठी नहीं सीखूंगा। बोलो क्या करना है?" सुशील केडिया की इस पोस्ट से बौखलाए MNS कार्यकर्ताओं ने उनके दफ्तर पर हमला कर दिया और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए थे।

यह भी पढ़ें- America Party: नई पार्टी तो बना ली, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकेंगे Elon Musk, पढ़ें आखिर क्या है वजह