विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thane News: अंधविश्वास को दूर करने के लिए श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, 100 मेहमानों को खिलाया केक और बिरयानी

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Thu, 24 Nov 2022 03:09 PM (IST)

Thane News समाज में व्याप्त अंधविश्वासों के खिलाफ संदेश देने के लिए एक शख्स ने अपना जन्मदिन श्मशान घाट में मनाया। इस दौरान मेहमानों को केक के अलावा बिरयानी भी खिलाई गई। पार्टी में सौ से अधिक लोग शामिल हुए।

महाराष्ट्र: अंधविश्वास को दूर करने के लिए श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन। फाइल फोटो
महाराष्ट्र: अंधविश्वास को दूर करने के लिए श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन। फाइल फोटो

ठाणे, एजेंसी। Thane News: महाराष्ट्र में ठाणे (Thane) के कल्याण कस्बे के एक शख्स ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों के खिलाफ संदेश देने के लिए अपना जन्मदिन (Birthday) श्मशान घाट में मनाया। गौतम रतन मोरे 19 नवंबर को 54 साल के हुए हैं। रतन ने शनिवार रात मोहने श्मशान घाट में जन्मदिन की पार्टी दी। इसमें सौ से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान मेहमानों को केक के अलावा बिरयानी भी खिलाई गई।

जश्न का वीडियो वायरल

प्रेट्र के मुताबिक, केक काटने के साथ जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। मोरे ने कहा कि उन्हें इस आयोजन की प्रेरणा सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल और तर्कवादी स्वर्गीय नरेंद्र दाभोलकर से मिली, जिन्होंने अंधविश्वास, काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया था।

लोगों को यह संदेश देने के लिए श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन

मोरे ने कहा कि वह लोगों को यह संदेश भी देना चाहते हैं कि आमतौर पर श्मशान घाटों और ऐसी अन्य जगहों पर भूत मौजूद नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जन्मदिन पार्टी में 40 महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए। 

जब कैदी ने पुलिस वैन के अंदर काटा जन्मदिन का केक

इससे पहले अगस्त, 2022 में ठाणे के कल्याण में एक विचाराधीन कैदी रोशन झा (35) का एक पुलिस वैन के अंदर जन्मदिन का केक काटते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। 

एस्कार्ट वैन की खिड़की के पास काटा केक

पुलिस के मुताबिक, उल्हासनगर के रोशन ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। दोस्तों ने अदालत परिसर के पास तैनात पुलिस एस्कार्ट वैन की खिड़की से पास केक काटकर रोशन का जन्मदिन मनायाया। रोशन को अदालत में लाने वाली पुलिस एस्कार्ट टीम ठाणे ग्रामीण पुलिस की थी।  

दोस्तों ने फोटो भी खिंचवाए

कथित वीडियो में दिख रहा है कि रोशन पुलिस वैन के अंदर था और उसके तीन-चार दोस्त केक लेकर आए और रोशन ने पुलिस वैन की खिड़की से लकड़ी के चाकू से केक काटा। पुलिस वैन के अंदर कई पुलिस कांस्टेबल और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे जन्मदिन मनाने और दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने दिए।

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोपित को जमानत, कोर्ट ने कहा- परिणाम समझने में सक्षम थी नाबालिग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।