विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: परभणी के मारुति मंदिर में बड़ा हादसा, सभा मंडप की छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत और 40 घायल

Published: Sat, 20 Jun 2026 04:58 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2026 06:12 PM (IST)

महाराष्ट्र के परभणी जिले में मारुति मंदिर के सभा मंडप की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

HighLights

  1. परभणी के मारुति मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी।

  2. हादसे के वक्त मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

  3. हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी जिले में आज शनिवार, 20 जून को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मारुति मंदिर परिसर में सभा मंडप की छत गिर गई। हादसे के वक्त मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी।

पीटीआई के मुताबिक, हनुमान मंदिर में हुए इस हा 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 40 लोौगों के घायल होने की खबर है। 

Maharshtra (1)

राहत और बचाव कार्य शुरू

पुलिस और राहत बचाव दल घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में हनुमान मंदिर का एक स्लैब गिर गया और अब तक मलबे से लगभग 25 लोगों को बचाया गया है। यह गांव छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 190 किलोमीटर दूर मानवत रोड पर स्थित है।

अधिकारी ने कहा, 'मंदिर के 'सभा-मंडप' (बाहरी हॉल) का स्लैब दोपहर करीब 3.30 बजे गिरा। पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेजी हैं और बचाव अभियान चल रहा है। अब तक मलबे के नीचे से लगभग 25 लोगों को बाहर निकाला गया है।'

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार का दिन भगवान हनुमान से जुड़ा होता है, इसलिए मंदिर में भक्तों की भीड़ थी।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ जिंदा लाशें बची हैं...', सांसदों की बगावत के बीच राज ठाकरे ने उद्धव का किया समर्थन